भवानीगंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के गौहनिया राज गांव में शनिवार रात नहर में अधिक पानी पहुंचने से खेतों और घरों में पानी घुस गया। ग्रामीणों की शिकायत के बाद बांध की मरम्मत कराई गई।
गौहनिया राज निवासी मेवालाल, मनीष प्रजापति, रामजस के मुताबिक शनिवार रात नहर का पानी पहुंचने की शिकायत के बाद सिंचाई विभाग और प्रशासन ने रविवार सुबह जेसीबी से नहर कटान स्थल पर मिट्टी का बांध की मरम्मत कराई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
एसडीएम विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को मौके पर भेजकर कार्य कराया गया है। संवादय