फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रक में पीछे से टकराई बुलेट, युवक की मौत

Mon, 27 Jul 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढेबरुआ। थाना क्षेत्र के बढ़नी-पचपेड़वा मार्ग पर रविवार देर रात एक बुलेट अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में इस पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए पीएचसी बढ़नी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
इलाज के दौरान तुफैल अहमद (45) की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के गैसड़ी निवासी तुफैल अहमद (45) और ढेबरुआ थाना क्षेत्र के घरुआर निवासी आकाश (35), गोलू (32) व विष्णु (32) रविवार रात एक ही बाइक से पचपेड़वा से बढ़नी की तरफ आ रहे थे। देर रात करीब साढ़े 11 बजे आमन हॉस्पिटल के सामने पहुंचने पर बुलेट अनियंत्रित हो गई और सड़क की पटरी पर बेतरतीब तरीके से गुजर रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में तुफैल को गंभीर चोटें आईं, शेष को हल्की चोट लगी।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया।
वहां तैनात चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने प्राथमिक इलाज किया। इसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए तुफैल अहमद समेत चारों युवकों को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज में उपचार के दौरान तुफैल अहमद की मौत हो गई। आकाश, गोलू, और विष्णु को उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद सबको रो-रोककर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें