फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूढ़ी राप्ती लाल निशान पार, राप्ती भी ऊफान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़ी राप्ती लाल निशान पार, राप्ती भी उफान पर
विज्ञापन

नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के पानी से दोबारा घिरे कई गांव
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बूढ़ी राप्ती नदी एक बार फिर से लाल निशान पार कर चुकी है। राप्ती नदी भी खतरे के निशान के करीब पहुंच चुकी है। इससे कई गांव दोबारा बाढ़ के पानी से चारो तरफ से घिर गए हैं। पीड़ितों का कहना है कि बाढ़ की समस्या से निजात नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

बूढ़ी राप्ती नदी का जलस्तर शुक्रवार को ही खतरे के निशान को पार कर गई है। शनिवार को भी खतरे के निशान से 50 सेमी. ऊपर बनी हुई थी। तेजी से बढ़ रहे राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से मात्र 43 सेमी. दूर है। इससे उसका, जोगिया और इटवा क्षेत्र के कई गांव दोबारा बाढ़ के पानी से चारों तरफ से घिर गए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के राकेश, हरिप्रसाद, ओंकार, बुझारत और ओमप्रकाश आदि का कहना है कि बारिश के मौसम में चार माह तक बाढ़ का दंश झेलना पड़ता है। नदियों का जलस्तर बार-बार घटने और बढ़ने के साथ ही सांसत भी होती है। जलस्तर बढ़ता है तो पानी से घिर जाते हैं। जब घटता है कीचड़ भरे रास्ते गुजरना उनकी मजबूरी रहती है। इसके साथ शनिवार को कूड़ा, बानगंगा, जमुआर नदियों का भी जलस्तर बढ़ रहा था।
विज्ञापन

नदियों का जलस्तर (मीटर में)
नदी खतरे का स्तर शनिवार शुक्रवार
बानगंगा 93.420 91.00 90.70
बूढ़ी राप्ती 85.650 86.090 85.900
राप्ती 84.900 84.470 84.420
जमुआर 84.89 83.35 83.30
तेलार 87.500 84.80 85.10
कूड़ा 83.520 82.860 82.800
घोघी 87.000 85.90 85.95
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें