फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलरी की दुकान से आभूषण और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वेलरी की दुकान से आभूषण-नकदी चोरी
विज्ञापन

छत के रास्ते घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया
इटवा थाना क्षेत्र के ऊंचडीह चौराहे का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
इटवा। थानाक्षेत्र के ऊंचडीह चौराहे पर स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में छत के रास्ते घर में घुसकर चोर आभूषण और नकदी उठा ले गए। शनिवार सुबह इटवा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के संदल जोत गांव निवासी राजू सोनी उंचडीह चौराहे पर मकान बनाकर ज्वैलरी की दुकान है। शुक्रवार को दुकान बंद करके वह गांव में चला गया था। देर रात चोर छत के रास्ते कमरे में दाखिल हो गए और आलमारी में रखा नकदी और आभूषण उठा ले गए। शनिवार को राजू जब दुकान पर पहुंचा तो सामान बिखरा था। आलमारी और पीछे स्थित दरवाजे के ताले टूटे थे और समान बिखरा था। जानकारी करने पर चांदी की पायल 10 जोड़ी, सोने की दो अंगूठी, छोटा झाला पांच, 150 ग्राम चांदी की अंगूठी सहित लगभग नब्बे हजार रुपये का सामान गुम था। इस मामले की जानकारी उसने पुलिस को दी। थानाध्यक्ष इटवा सत्येंद्र कुंवर का कहना है कि मामले की जानकारी है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें