नेपाल के पाकिस्तानी दूतावास पर प्रदर्शन। स्रोत सोशल मीडिया
कपिलवस्तु। नेपाल के लुंंबनी प्रदेश के कुछ मंत्रियों और सांसदों ने लुंंबनी में आयोजित पीएम केपी शर्मा ओली के कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए वहां से बहिर्गमन किया।
भौतिक अवसंरचना विकास मंत्री भूमिश्वर ढकाल और पूर्व मंत्री एवं प्रदेश सांसद चंद्रकेश गुप्ता ने कार्यक्रम का बहिष्कार किया है। उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की उपस्थिति के बावजूद, उन्होंने कहा कि उन्हें बैठने के लिए उपयुक्त स्थान नहीं दिए जाने के कारण अपमानजनक व्यवहार का सामना करना पड़ा, जिसके विरोध में वे कार्यक्रम छोड़कर चले गए।
कार्यक्रम का बहिष्कार करने वाले सांसद गुप्ता स्वयं लुंंबनी के स्थायी निवासी हैं। 38 अप्रैल तक चलने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन नेपाल और चीन के बीच सांस्कृतिक संबंधों को गहरा करने के उद्देश्य से किया गया है। संवाद