संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र खरिकौरा में मंगलवार रात साइकिल से जा रहे 11 वर्षीय बालक गड्ढे में फिसलकर गिर गया। वहां खेल रहे एक बालक की सूचना परिजन वहां पहुंचे और उसे लेकर सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन परिजन पोस्टमार्टम कराने को राजी नहीं हुए। पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश को परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार, शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के खरिकौरा निवासी अंकित तिवारी (11) पुत्र जितेंद्र तिवारी मंगलवार देर शाम गांव के पश्चिम की ओर साइकिल से खेत की ओर निकला था। सड़क के किनारे साइकिल फिसल गई, जिससे वह गड्ढे में गिर गया। वहां मौजूद बालक ने उसे गिरता देख लिया और जाकर उसके परिजन को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे गड्ढे से निकाल कर सीएचसी शोहरतगढ़ ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया, जिसके बाद परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अंकित दो भाइयों में छोटा था।
शोहरतगढ़ एसएचओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि लाश को पंचनामा भरकर उन्हें सौंप दिया गया।