फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में नहर में डूबने से बालक की मौत

Thu, 27 Aug 2026 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/पथरा। जिले के सदर और पथरा थाना क्षेत्र में बुधवार को हादसे में कक्षा पांच के छात्र के बालक की डूबने से मौत हो गई। पथरा में नहर से छात्र का शव बरामद हुआ। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पथरा थाना क्षेत्र के टेढ़िया चौराहा निवासी अंश कसौधन (11) बुधवार सुबह करीब आठ बजे अपने दोस्त अमन के साथ घर से लगभग 100 मीटर दूर नहर किनारे गया था। इसी दौरान उसकी पानी की बोतल नहर में गिर गई। बोतल निकालने के प्रयास में अंश का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन

साथ में मौजूद अमन ने अपनी शर्ट फेंककर उसे बचाने की कोशिश की लेकिन तेज बहाव के कारण सफल नहीं हो सका।
उसने दौड़कर ग्रामीणों को सूचना दी। करीब एक घंटे की तलाश के बाद ग्रामीणों ने अंश का शव नहर से बाहर निकाला। मृतक के पिता प्रदीप कसौधन ने बताया कि घर में शौचालय होने के बावजूद वह बेटे को बाहर जाने से मना करते थे लेकिन वह नहीं मानता था। अंश तीन भाइयों में मंझला था। उसके पिता टेढ़िया चौराहे पर किराना दुकान चलाते हैं। एसओ ओमप्रकाश मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें