फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धोबहा मुस्तहकम गांव के बाग में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
मृतक...................भोलू। फाइल फोटो
विज्ञापन
इटवा। इटवा थाना क्षेत्र के धोबहा मुस्तहकम गांव स्थित बाग में बुधवार सुबह आम के पेड़ से रस्सी के फंदे सहारे लटकता 25 वर्षीय युवक का शव मिला। फरवरी में उसकी शादी तय थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान मिश्रौलिया गांव निवासी बृजेश मिश्रा पुत्र महिनकू के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे धोबहा मुस्तहकम गांव के बाग में उसका शव मिला। बृजेश दो भाइयों में बड़ा था। फरवरी में उसकी शादी होनी थी और परिवार में तैयारियां चल रही थीं। इस बीच हुई घटना से परिजन गहरे सदमे में हैं।
बृजेश की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। इटवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार दुबे ने बताया कि पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद परिजनों के अनुरोध पर शव उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन


सगाई के बाद खुश था बृजेश, आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट में भी नहीं दिखी मायूसी

युवक की अचानक मौत से ग्रामीण हैरान, परिजन बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। फरवरी में शादी तय थी और एक माह पहले सगाई हुई थी। परिवार में खुशियों का माहौल था। मंगलवार को सोशल मीडिया पर की गई आखिरी पोस्ट में भी बृजेश मिश्रा खुश नजर आ रहा था। इसके अगले दिन बुधवार सुबह उसकी मौत की खबर से मिश्रौलिया गांव में मातम छा गया।
बृजेश की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के मुताबिक, वह मिलनसार और जिंदादिल स्वभाव का था। सगाई के बाद उसकी खुशी और बढ़ गई थी। ऐसे में अचानक हुई इस घटना से गांव के लोग भी हैरान हैं। हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर उसकी मौत की वजह क्या रही।
-
आखिरी पोस्ट में गुनगुनाता दिखा था
ग्रामीणों के बीच बृजेश की मंगलवार को सोशल मीडिया पर साझा की गई आखिरी पोस्ट की चर्चा है। इसमें वह एक गाने की धुन दोहराता नजर आ रहा है। पोस्ट देखकर लोगों को ऐसा नहीं लगा कि वह किसी परेशानी से जूझ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार सुबह भी वह घर में सामान्य और खुश नजर आ रहा था। कुछ ही देर बाद उसकी मौत की खबर आ गई।

मृतक...................भोलू। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें