फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर वर्ग के लिए भाजपा कर रही कार्य : हरीश

विज्ञापन
विज्ञापन
हर वर्ग के लिए भाजपा कर रही कार्य : हरीश
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बस्ती सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है। योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया जा रहा है। भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और यहां का हर कार्यकर्ता अनुशासित है। वह सनई स्थित एक होटल में आयोजित भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित कर रहे थे।
सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को अनुशासन व एकाग्रता की अति आवश्यकता है। 2014 में लगभग 35 वर्षों के बाद केंद्र में पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार बनी थी। यह सरकार अंत्योदय के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रही। गरीबों के कल्याण के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार में स्वास्थ्य, शिक्षा सभी क्षेत्रों में कार्य किया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना, जनधन खाता योजना, कोरोना काल से लेकर अब तक मुफ्त राशन योजना, अनुच्छेद 370 हटाने के साथ ही भव्य राम मंदिर का निर्माण प्रारंभ है।
विज्ञापन

रक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे गांव-गांव, घर-घर जाएं और सरकार की योजनाओं और नीतियों के बारे में लोगों को जानकारी दें। एमएलसी सुभाष यदुवंश, सांसद जगदंबिका पाल, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने भी पार्टी की नीतियों और योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक जयप्रताप सिंह, विधायक श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, लालजी त्रिपाठी, बृजबिहारी मिश्र, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, गौरव मिश्र, नीरज त्रिपाठी, कुलदीप यादव, विजयकांत चतुर्वेदी, विकास पांडेय, कन्हैया पासवान, विपिन सिंह, मधुसूदन अग्रहरि, अजय उपाध्याय, मीडिया प्रभारी आशीष शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें