परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते कुलपति प्रो हरि बहादुर श्रीवास्तव। विज्ञप्ति
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बलरामपुर में 10 नकलचियों को पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्घार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में आयोजित वार्षिक परीक्षा केंद्रों में कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। बलरामपुर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के निरीक्षण में 10 नकलची पकड़े। तत्काल सभी को रस्टीकेट कर दिया गया। कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए कटिबद्ध है। छात्रों का पूरी गहनता से जांच करने के बाद ही कक्ष में प्रवेश दिया जाए।