फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तत्पर है भाजपा सरकार : पाल

Sat, 30 Nov 2024 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागज बीआरसी पर दिव्यांग बच्चो को दिव्यांग सहायक उपकरण वितरित करते सांसद जगदंबिका पाल।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी डुमरियागंज। डुमरियागंज नगर स्थित बीआरसी परिसर में शनिवार को परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग छात्रों को समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग उपकरण वितरण समारोह किया गया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि दिव्यांगजनों की सहायता व सेवा करना पुनीत कार्य है।
विज्ञापन

उपकरण पाकर इनके जीवन में आत्मिक खुशी का संचार होगा और स्कूलों में शिक्षा हासिल करने में भी इससे मदद मिलेगी। दुनिया में बहुत सारे ऐसे दिव्यांगजन हैं, जो सरकारी व प्राइवेट क्षेत्र में छोटे से लेकर बड़े पदों पर आसीन है। इससे सिद्ध होता है कि उनकी दिव्यांगता उनकी योग्यता पर हावी नहीं हो पाई है।
बीएसए देवेंद्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत्र दिव्यांग छात्रों का पूर्व के कैम्प में चिन्हांकन किया गया था। उन्हें उपकरण मिल जाने से उनके पढ़ाई में बाधा उत्पन्न नहीं होने पाएगी। समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक करूणापति त्रिपाठी बताया कि 12 सितबर को आयोजित किए गए कैंप ब्लाक डुमरियागंज इटवा खुनियांव भनवापुर के कुल 130 चिह्नित बच्चों में 5 टाई साइकिल, 15 व्हीलचेयर, 11 सीपी चेयर, 13 रो लेटर, 5 ब्रिल किट, 20 पीएल एम किट 4 सुगम्य के, 80 हियरिंग ऐड, 4 कालर हेड समेत 186 उपकरण वितरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संजय कुमार, डाॅ. सुकेत वर्मा डाॅ. बृजदीप सिंह, खुर्शीद आलम, सज्जन पाण्डेय, रामकुमार, नरेंद्र मणि आदि मौजूद रहे। ्
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें