फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हादसे में बाइक सवार पिता की मौत, बेटा जख्मी

विज्ञापन
रामशब्द। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी। बांसी कोतवाली क्षेत्र के एनएच-28 पर पिपरा भैया गांव के पास रविवार को ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार पिता की मौत हो गई और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज मेडिकल काॅलेज सिद्धार्थनगर में चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ट्रेलर कब्जे में ले लिया है जबकि चालक फरार हो गया है।
शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के घनघटा गांव निवासी रामशब्द चौरसिया (60) पुत्र (35) वर्षीय अमित चौरसिया के साथ बाइक से किसी काम से बांसी आए थे। शाम पांच बजे घर जा रहे थे। जैसे ही पिपरा भैया गांव के पास पहुंचे सामने से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता रामशब्द चौरसिया की मौके पर मौत हो गई और पुत्र अमित चौरसिया गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए तत्काल उच्चीकृत संयुक्त अस्पताल बांसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल काॅलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर भाग गया। हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें