फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 50 प्रतिशत अनुदान पर लाभार्थियों को वितरित की गईं साइकिलें

Tue, 02 Jun 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। आदर्श नगर पंचायत भारतभारी की ओर से सोमवार को 50 प्रतिशत अनुदान योजना के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को रियायती दर पर साइकिलें वितरित की गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा उर्फ चंदू चौधरी ने लाभार्थियों को साइकिलें सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। क्षेत्र के विकास और आम जनता के कल्याण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि साइकिल वितरण योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों, श्रमिकों तथा जरूरतमंद लोगों को कम खर्च में आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा लोगों के दैनिक कार्य आसान होंगे। छात्र-छात्राओं को विद्यालय और महाविद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी, वहीं अन्य लाभार्थी भी अपने कार्यों को अधिक सुगमता से कर सकेंगे।
विज्ञापन

साइकिल प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने नगर पंचायत प्रशासन के प्रति आभार जताया। उनका कहना था कि योजना से आवागमन की समस्या काफी हद तक दूर होगी और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिलेगी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, नगर पंचायत कर्मियों और बड़ी संख्या में लाभार्थियों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें