फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन की प्रतियोगिता में हुनर दिखाएंगे क्रिकेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन की प्रतियोगिता में हुनर दिखाएंगे क्रिकेटर
विज्ञापन

लोगो-गंगा नेशनल पब्किल स्कूल, शैंफोर्ड स्कूल, नर्सिंग कॉलेज
-अमर उजाला एश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स टी- 20 क्रिकेट प्रतियोगिता 28 मार्च से
-डीएम, एसपी करेंगे उद्घाटन, गोरखपुर में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होगी विजेता टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अमर उजाला एश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 28 मार्च से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू होगी। चार दिन के मैचों में विजेता बनने वाली टीम को गोरखपुर में आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा। डीएम दीपक मीणा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे।
प्रतियोगिता में लेदर बॉल से 20-20 ओवर के मैच होंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आठ टीमें शामिल होंगी। पहला मैच सुबह 8 बजे शुरू होगा, जिसमें लक्ष्मी कैंब्रिज और जेबी वारियर्स के बीच मुकबला होगा, जबकि दूसरी पॉली के मैच दोपहर एक बजे से शुरू होंगे। मंडल की विजेता टीम को 51 हजार रुपये एवं उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिए जाएंगे, जबकि सभी मैचों के मैन ऑफ द मैच को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

नॉक आउट होंगे सभी मैच
प्रतियोगिता के सभी मुकाबले नॉकआउट होंगे। अंपायर और स्कोरर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मानकों के अनुरूप होंगे। क्रिकेट प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन किया जाएगा। सभी मैच लेदर बॉल से खेले जाएंगे।
विज्ञापन

आयोजन समिति के सदस्य
सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह, सचिव विवेक मणि त्रिपाठी, संयुक्त सचिव विपिन मणि त्रिपाठी, अधिवक्ता शेषमणि प्रजापति, राज्य स्तरीय तैराक सत्य प्रकाश त्रिपाठी, शिक्षक दीपेंद्र पांडेय अंकुर, समाजसेवी सुनील त्रिपाठी एवं मनीष यादव, फुटबाल खिलाड़ी अरुण पाठक एवं खेल प्रेमी शुभम सोनी।
टीमों के मुकाबलें
28 मार्च सुबह 8 बजे- लक्ष्मी कैंब्रिज बनाम जेबी वारियर्स
दोपहर एक- बजे-सिद्धार्थ स्पोर्टिंग बनाम गौतम बुद्ध क्रिकेट एकेडमी
29 मार्च-सुबह 8 बजे- स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाम गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल
दोपहर एक बजे- जीवन ज्योति हॉस्पिटल बनाम लिजेंट्स
30 मार्च-सुबह 8 बजे-
प्रथम सेमीफाइनल मैच
दोपहर एक बजे- द्वितीय सेमीफाइनल
31 मार्च-सुबह 8 बजे-फाइनल मैच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें