- जय किसान इंटर कॉलेज में आयोजित हुई मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को जय किसान इंटर काॅलेज सकतपुर सनई में हुआ। इसमें फ्लोर जिम्नास्टिक के इवेंट करवाए गए। बच्चों ने बैक रोल, जंपरोल, हैंडवॉक, फ्रंट रोल, स्काई जंप आदि स्किल का प्रर्दशन किया।
निर्णायक ने परिणाम सुनाया, जिसमें प्राथमिक विद्यालय विष्णोहारपुर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय रानीपुर बस्ती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा सिद्धार्थनगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य जयराम यादव ने किया। समापन एवं पुरस्कार वितरण के अवसर पर सफल टीम के प्रतिभागी बच्चों समेत कोच एवं प्रधानाचार्यों को जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने पकद, स्मृति चिह्न एवं उत्तरी भेंट कर सम्मानित किया। जिला खेल सचिव दौलत बाबू गुप्ता की देखरेख में संचालित प्रतियोगिता में मेजबान विद्यालय के व्यायाम शिक्षक सफीकुल्लाह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ के प्रधानाचार्य दयाशंकर यादव समेत विनय अनमोल, बृजेश द्विवेदी, काजी मोहम्मद तारीक, डॉ. शेष नारायण पांडेय, श्यामानंद श्रीवास्तव, दौलतराम चौधरी, चंद्रभूषण द्विवेदी, लाल आनंद प्रकाश, सच्चिदानंद शुक्ला, शारीरिक शिक्षक, महेश कुमार, सूर्यमणि गुप्ता, धीर चंद रावत आदि मौजूद रहे।