फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू, 28 नवंबर तक बन जाएंगे परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 की तैयारी शुरू हो गई है। शासन के विशेष सचिव की ओर से शिक्षा निदेशक को परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण नीति भेजी गई है। नीति में इस साल कोई खास बदलाव नहीं किया गया है।
यूपी बोर्ड के सचिव की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार इस वर्ष केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया 28 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए विद्यालयों की अवस्थापना संबंधी भौतिक संसाधनयुक्त विविध सुविधाओं एवं आधारभूत सूचनाओं को परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य 25 सितंबर तक अपलोड करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी की ओर से गठित तहसील स्तरीय समिति रिमोट सेसिंग में त्रुटिपूर्ण पाए गए विद्यालयों की त्रुटिरहित जियोलोकेशन विद्यालय के प्रांगण से मोबाइल एप के माध्यम से 30 सितंबर तक अपलोड करेगी। उसके बाद बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड आधारभूत सूचनाओं का भौतिक सत्यापन तहसील स्तरीय समिति 15 अक्तूबर तक करेगी। संबंधित जिलों के डीएम विद्यालयों के भौतिक सत्यापन के बाद तहसील स्तरीय समिति की आख्या जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से ऑनलाइन बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर 20 अक्तूबर तक अपलोड, अपडेट कराएंगे। सारी प्रक्रिया पूरी करते हुए 28 नवंबर तक बोर्ड की वेबसाइट पर परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी जाएगी।
इस संबंध में डीआईओएस सोमारू प्रधान ने बताया कि शासन के दिशा- निर्देश के अनुसार कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें