बालश्रम समाज के लिए अभिशाप : ब्रजेश
- गांधी आदर्श इंटर कॉलेज बढ़नी में बालश्रम पर गोष्ठी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बालश्रम समाज के लिए अभिशाप है, सभी लोगों को जागरूक होकर इससे निजात दिलाने में सहयोग करना होगा, तभी इससे मुक्ति मिल सकती है। ये बातें एएचटीयू प्रभारी ब्रजेश सिंह ने गांधी आदर्श इंटर कॉलेज बढ़नी में बालश्रम पर आयोजित गोष्ठी में कही।
ब्रजेश सिंह व प्रधानाचार्य विजय कुमार वर्मा ने युवाओं को नशे की आदतों एवं बच्चो को बालश्रम से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों को सलाह दी कि वो अपने आसपास अच्छे लोगों के संपर्क में रहे ताकि उनके अच्छे गुण आये। प्रसून शुक्ल ने बताया कि कोई भी बच्चा जिसकी उम्र 14 वर्ष से कम है वह कोई भी कार्य नहीं कर सकता है लेकिन 14 से ऊपर के बच्चों को कुछ शर्तों के साथ कार्य करने की छूट है। विश्व बालश्रम निषेध दिवस सप्ताह के अवसर पर आयोजित गोष्ठी में एनसीसी कैडट, भारत-नेपाल की संस्थाओं, शिक्षक व पुलिस शामिल रहे। इस दौरान ढेबरुआ थाना प्रभारी हरिओम कुशवाहा, एनसीसी इंचार्ज शंभुनाथ गुप्ता, नेपाल की चंदा, माधुरी, विजयशंकर यादव, शत्रुविजय सिंह, रूपा उमर, काजल श्रीवास्तव, हरिकेश दुबे, दयाशंकर, अजय, अमन उमेश, सौरभ आदि मौजूद रहे।