फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद : नमाज, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का खाका तैयार

Thu, 28 May 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। अल्लाह के प्रति समर्पण और कुर्बानी के संदेश का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) बृहस्पतिवार को जिले में अकीदत और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर प्रशासन और नगर पालिका की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

नमाज, सफाई, पेयजल, प्रकाश और आवागमन व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों को सक्रिय रखा गया है। कस्बे की अकबर नगर जामा मस्जिद के इमाम कारी सैयद अब्दुल ताहिर ने बताया कि ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा इस्लाम के प्रमुख पर्व हैं। पटेलनगर वार्ड स्थित ईदगाह में सुबह 6:30 और 6:45 बजे, जबकि नरकटहा क्षेत्र की ईदगाह में 6:45 और 7:00 बजे नमाज अदा की जाएगी। इसके बाद लोग घर पहुंचकर धार्मिक परंपरा के अनुसार कुर्बानी की रस्म पूरी करेंगे।
नगर पालिका ने बढ़ाई तैयारियां : बकरीद को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने विशेष सफाई अभियान चलाया है। सार्वजनिक स्थलों, मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में सफाई के साथ चूना, ब्लीचिंग और कीटनाशक का छिड़काव कराया गया है। बांसी नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने बताया कि सफाई, पथ प्रकाश और पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी प्रभारियों को त्योहार के दौरान व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें