शोहरतगढ़ क्षेत्र में 36 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी 40 गांवों की बिजली
कई गांवों में बिजली व्यवस्था हुई बदहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र में दो दिन से बिजली गुल है। बृृहस्पतिवार देर रात आई आंधी की वजह से बिजली के पोल टूटकर गिर गए थे। जगह-जगह बिजली का पोल गिरने के कारण बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। 36 घंटे बाद भी व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई। 50 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। दो दिन हुई बूंदाबांदी के कारण बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। बिजली के कारण लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ रहा है। मोबाइज चार्ज करने के लिए लोग दूसरे गांवों में जा रहे हैं।
तहसील क्षेत्र के बरगदवा स्टेशन व करहिया स्टेशन से चिल्हिया, करौती, बेलवा महदेवा, चनरगद्दी, सेहुड़ा, सेहुडी, खम्हरिया, खुरहुरिया, देवकलीगंज, बेलगड़ा, जगरगठिया, संतोरा, संतोरी, गंगाराम महदेवा, केसरा, गौहनिया, टेड़िया टेकनार, कपिया, अलीदापुर, मुड़िला खुर्द, मुड़िला बुजुर्ग, गजरौलिया, कपिया खालसा, पल्टादेवी, दत्तपुर, महला, महली, बगहवा, लुचुइया सहित आदि गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। बढ़नी क्षेत्र के ढेबरुआ विद्युत उपकेंद्र से औदही कलां, तुलसियापुर, तालकुंडा, मनिकौरा, मटियार उर्फ भुतहवा, अहिरौला और बोहली विद्युत उपकेंद्र से खरिकौरा, बसंतपुर, बोहली, चंदई, चंदवा, गणेशपुर कोटिया, मोहनकोला, पिपरा 35 से अधिक गांव में विद्युत आपूर्ति बृहस्पतिवार रात से ही बाधित है।
बिजली आपूर्ति से उपभोक्ताओं को निजी उपकरण सहित घरेलू उपकरण चलाने के लिए परेशानी उठानी पड़ी। इस संबंध में जेई अनिल कुमार यादव ने बताया कि कई जगह तार व और पोल टूटने से ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली सप्लाई नहीं हो पाई है। बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए लाइनमैन ठीक करने में जुटे हुए हैं। जल्द ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।