जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्थित तरणताल में आयोजित ट्रायल में शामिल तैराकी। संवाद
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में 10 तैराकों ने प्रतिभाग किया। इसमें 50 मीटर फ्री स्टाइल व ब्रेस्ट स्ट्रोक की प्रतियोगिता कराई गई। इसमें आयुष मिश्रा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपनी जगह बनाई।
मौसम खराब होने से सुबह हाेने वाला चयन ट्रायल शाम को आयोजित किया गया। इसमें जिले से 10 तैराकों ने प्रतिभाग किया, जबकि संतकबीरनगर व बस्ती में तरणताल न होने से कोई भी तैराक नहीं आए। इससे 10 तैराकों के बीच जिला स्तर व मंडल स्तर ट्रायल दिया। संवाद