डुमरियागंज क्षेत्र के भराडिया में निकाली गई टीकाकरण जागरुकता रैली में शामिल छात्र-छात्राएं। सं?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
‘बच्चों और गर्भवती महिलाओं का कराएं टीकाकरण’
- मिशन इंद्रधनुष के तहत निकाली गई जागरुकता रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार को भड़रिया के एक निजी स्कूल से रैली निकाली गई। छूटे हुए बच्चों व गर्भवती महिलाओं को विभिन्न बीमारियों से बचाव को लेकर टीकाकरण के प्रति प्रेरित किया गया।
यूनिसेफ के बीएमसी शोएब अख्तर ने विद्यालय पर शनिवार को सर्वप्रथम बच्चों को टीकाकरण के महत्व एवं उससे होने वाले लाभ की जानकारी दी गई। जागरूकता रैली स्कूल परिसर से निकलकर भड़रिया चौराहा, पुलिस बूथ होते हुए आगे निकली। इस दौरान यूनिसेफ के शोएब अख्तर ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण के तहत दो वर्ष के बच्चे एवं गर्भवती मां, जिनका टीका किन्हीं कारणों से छूट गया है। उनका टीकाकरण किया जाएगा। बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टिटनेस, पीलिया, टीबी, जेई आदि बीमारियों से बचाव के लिए शत प्रतिशत टीकाकरण किया जा रहा है। यह अभियान 15 मार्च तक चलेगा। इस दौरान प्रधानाचार्य जैनउल्लाह, रविंद्र श्रीवास्तव, मलिक सफीउल्लाह, शबाना सिद्दीकी,बृजेश कुमार आदि आदि मौजूद रहे।