बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता के तहत शपथ लेते छात्र। विज्ञप्ति
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
मतदान करने के लिए दिलाई शपथ
- बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नगर के बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय में शुक्रवार को एक संस्था की ओर से मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मतदाताओं मतदान करने और लोगों को मतदान के लिए जागरुक करने की शपथ दिलाई गई।
छात्र सलीम अहमद के नेतृत्व में छात्रों व कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को जागरुक किया। सलीम ने कहा के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान जरूरी है। हर नागरिक का अधिकार है कि वे मतदान करे। युवा ही देश की दिशा और दशा को बदलने का कार्य करते हैं। ऐसे में खुद मतदान करें और तीन मार्च होने वाले मतदान में सभी को सहभागी बनने के लिए जागरुक करें। जिससे शत-प्रतिशत मतदान हो सके। इस दौरान मिथलेश, तबरेज अख्तर, मो. निजाम जावेद चौधरी, इमरान खान, आशीष राजवंशी, अभिषेक सिंह, आशीष श्रीवास्तव, रोहन वर्मा, विशाल कुमार, आलोक कुमार, अनवर अली आदि ने मतदान करने की शपथ ली।