फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन सदस्यता अभियान में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ेगी अभाविप

विज्ञापन
विज्ञापन
10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ेगी अभाविप
विज्ञापन

वेबसाइट पर निशुल्क सदस्यता ले सकेंगे छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिले में ऑनलाइन सदस्यता अभियान के तहत 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ेगी। छात्र, छात्राएं परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निशुल्क सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जनपदीय ऑनलाइन सदस्यता अभियान की कार्यशाला संपन्न हुई। जिला प्रमुख डॉ. रत्नाकर पांडेय ने कहा कि विद्यार्थी परिषद भारत का ही नहीं विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। छात्रों को कल का नहीं बल्कि आज का नागरिक मानने वाला यह संगठन है। जिला संगठन मंत्री आकर्षण ने कहा कि परिषद छात्र हितों के साथ एक शक्तिशाली एवं स्वाभिमानी राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित है। जिला संयोजक नित्यानंद शुक्ला ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से परिषद की ओर से व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिले ने 10 हजार विद्यार्थियों की सदस्यता का लक्ष्य रखा गया है। छात्र, छात्राएं परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट पर निशुल्क सदस्य बन सकते हैं। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य विवेक ओझा, शैलेश त्रिपाठी, अभय यादव, विक्की अग्रहरि, अभिषेक सिंह, आयुष अग्रहरि, सन्नी श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्र, आनंद प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें