फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रैन बसेरा में ठहरेंगे तीमारदार, नहीं होगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
-50 बेड का रैन बसेरा बनने से तीमारदारों को मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में एक कार्यदायी संस्था की तरफ से 50 बेड का रैन बसेरा बनवाया गया है। इसका कार्य लगभग पूरा हो गया है। इससे अब मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों व तीमारदारों को अगले महीने से इसका लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों के तीमारदारों को सुविधा न होने से इधर-उधर भटकना पड़ता है। वहीं ओपीडी के समय में डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीजों को भी घंटों इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज आने वाले मरीजों व तीमारदारों काे इसको लेकर परेशानी उठानी पड़ती है, लेकिन अब 50 बेड का रैन बसेरा बनने से लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

300 शैय्या बेड के अस्पताल के सामने रैन बसेरा बनने से तीमारदारों व मरीजों को अधिक भागादौड़ भी नहीं करनी पड़ेगी।
प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में बन रहे रैन बसेरा का कार्य लगभग पूरा हो गया है। इससे मरीजों व तीमारदारों को सुविधा मिलेगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें