फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बच्चों के विवाद में धारदार हथियार से हमला, दो घायल

Fri, 02 Feb 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव में शुक्रवार को बच्चों के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से हुई मारपीट व धारदार हथियार के हमले में दो लोग घायल हो गए। डुमरियागंज पुलिस ने दोनों पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान समेत दोनों पक्ष के सात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव निवासी खालिद महमूद के मुताबिक बृहस्पतिवार को रिश्तेदार आजम के बच्चों व गांव के मुहल्ले के बच्चों के साथ शाम को कहासुनी व विवाद हो गया था। विवाद में प्रधान प्रतिनिधि फुरकान ने आजम के बच्चों की पिटाई कर दी थी। शुक्रवार को गांव के चाय की दुकान पर अपने भाइयों ताहिर महमूद व जाहिद महमूद के साथ चाय पीने गया था। इसी बीच शाम के विवाद की रंजिश में प्रधान इशरार, फुरकान, चिनके, साबान, अब्दुल्ला आदि चाकू व बोगदा लेकर एकाएक हमला कर दिया।
मारपीट में एक पक्ष के मासूम व दूसरे पक्ष के खालिद को काफी चोटे आई हैं। खालिद की तहरीर पर प्रधान पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज। जबकि प्रधान साकिब की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ बलवा सहित अन्य धारा में पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष डुमरियागंज मुकेश कुमार राय ने कहा कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें