फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा हटाने गए लेखपाल पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्जा हटाने गए लेखपाल पर हमला
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के दतरंगवा गांव में अतिक्रमण हटवाने गए लेखपाल पर हमले का मामला सामने आया है। घटना सोमवार की है और लेखपाल ने सदर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
देवानंद सदर तहसील क्षेत्र के दतरंगवा गांव के लेखपाल हैं। उनका आरोप है कि एक व्यक्ति के अतिक्रमण को हटवाने के लिए गए थे। उसी समय गांव के ही एक व्यक्ति गाली देने लगा और जब उन्होंने विरोध किया तो उसने जानलेवा हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद वह तहसील पहुंचे और एसडीएम को मामले की जानकारी दी। साथ ही सदर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसओ सदर केडी सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। तहरीर मिली है, केस दर्ज करके मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें