14 क्विंटल प्रतिबंधित सामान जब्त, 11 तस्कर गिरफ्तार
बीओपी कोटिया एसएसबी 43 वीं वाहिनी के जवानों के हाथ लगी सफलता
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र में एसएसबी 43वीं वाहिनी बीओपी कोटिया के जवानों ने रविवार को गश्त के दौरान भारत-नेपाल की सीमा पर साइकिल पर बोरी लेकर प्रवेश करते हुए 11 तस्करों को पकड़ा है। इस दौरान 14 क्विंटल प्रतिबंधित सामान बरामद किया गया। सामान, साईकिल समेत तस्करों पर कार्रवाई के खुनुवां कस्टम की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया।
कोटिया बीओपी एसएसबी 43 वीं वाहिनी के इंस्पेक्टर कपिलदेव पटेल ने बताया कि जवानों ने गश्त के दौरान भारत-नेपाल की खुली सीमा क्षेत्र में पिलर संख्या 460/59 के पास नेपाल के रास्ते भारत में साईकिल पर बोरी लेकर आते समय 11 तस्करों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम राजेश, जगराम, गंगाराम, रामचंदर पासी, विवेक अग्रहरि, मायाराम गुप्ता, डिपंल लोनिया, रिंकू लोनिया, मौसम कहार जिला कपिलवस्तु नेपाल निवासी हैं एवं सोनू कुमार सिद्धार्थनगर जिले का निवासी बताया। बरामद सामान 10 क्विंटल 50 किग्रा मटर दाल, दो क्विंटल काली मिर्च, 150 किग्रा छोहरा व 11 साईकिल है। बरामद सामान समेत तस्करों पर कार्रवाई के लिए खुनुवा कस्टम की सुपुर्दगी मेें सौंप दिया गया। इस दौरान टीम में इंस्पेक्टर कपिल देव पटेल, उप निरीक्षण संतोष कुमार, आरक्षी कृष्ण कुमार, मिथलेश कुमार, राजू सिंह शामिल रहे।