फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लाखों की व्यवस्थ्ाा बेकार, नहीं मिल रहा साफ पानी

विज्ञापन
बढ़नी के अम्बेडकरनगर में वाटर कूलर का सिर्फ ढांचा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढेबरुआ/बढ़नी। नगर पंचायत बढ़नी में लगाए गए वाटर एटीएम बेमतलब साबित हो रहे हैं, वहीं लोग शुद्ध पानी के लिए मोहताज है।
वार्ड नंबर-11 में पुलिस चौकी के नजदीक राणी सती दादी मंदिर पश्चिम पड़ाव पर स्थापित वाटर एटीएम कई दिनों से खराब है। वहीं वार्ड नंबर एक आंबेडकरनगर, मुड़िला में लगे वाटर एटीएम का तो अब सिर्फ बाहरी ढांचा ही बचा है।
विज्ञापन

मौके पर बाकी सब गायब है, यहां मशीन के आंतरिक हिस्से और अन्य उपकरण भी निकाल लिए गए हैं। इन वाटर एटीएम के खराब होने से जरूरतमंद लोग, जो स्वच्छ पानी खरीदने में सक्षम नहीं हैं, जानलेवा दूषित पानी पीने को विवश हैं। वार्ड नंबर-11 में सात लाख रुपये से अधिक लागत से स्थापित वाटर एटीएम की स्थिति बदहाल है। यहां वाटर एटीएम संचालित करने के लिए देर से की गई बोरिंग के बाद भी खराब स्थिति में पड़ा हुआ है। कस्बा निवासी राकेश, खुर्शीद व जयराम का कहना है कि पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए सरकार मोटी रकम खर्च करती है, लेकिन स्थानीय कर्मियों की लापरवाही से लोग शुद्ध जल से वंचित है। इस कारण लोग दूषित जल का प्रयोग करने को मजबूर है। लोगों ने खराब पड़े वाटर एटीएम का मरम्मत कर संचालित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें