फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील
विज्ञापन

शोहरतगढ़। स्थानीय थाना सभागार में होली के मद्देनजर मंगलवार को तहसीलदार धर्मवीर भारती व थानाध्यक्ष वेद प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक हुई। पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की अपील की गई।
विज्ञापन

तहसीलदार धर्मवीर भारती ने कहा कि प्राकृतिक रंगों का प्रयोग कर किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाए बिना होली मनाएं। जिन लोगों को रंग से परहेज है, वे अनावश्यक रूप से इधर-उधर न घूमें। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की ओर से पूरे नगर में सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। किसी प्रकार की समस्या हो तो पुलिस को सूूचना अवश्य दें। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि शासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए होली मनाएं। किसी प्रकार की समस्या से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन तत्पर है। अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान बैठक में एसआई रविकांत मणि त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पांडेय, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष शैलेंद्र कौशल, वरिष्ठ समाजसेवी अभय प्रताप सिंह, नीलू रूंगटा, अल्ताफ हुसैन, पप्पू बाबा, शिवशक्ति शर्मा, दिलीप वर्मा, मो. अशरफ अंसारी, संजीव जायसवाल, वली खान, मुश्ताक उर्फ गुड्डू, अफसर अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें