फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में महिला जख्मी, गंभीर हाल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट में महिला जख्मी, गंभीर हाल में भर्ती
विज्ञापन

चिल्हिया थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव के टोला अमहवा का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र रमवापुर गांव के टोला अमहवा में हुए विवाद में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पीड़िता के भाई का आरोप है कि मारपीट में उसकी बहन का गर्भपात हो गया और गंभीर हाल में जिला अस्पताल में भर्ती है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उसने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
क्षेत्र के रमवापुर गांव के टोला अमहवा निवासी अब्दुल रहीम का आरोप है कि उसकी बहन फातिमा की शादी शराफत अली के साथ हुई है। 14 अप्रैल को ससुराल के लोगों ने उसे पीटा। इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। गंभीर हाल में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वह गर्भवती थी। उसका गर्भपात हो गया है। नवजात का शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। चिल्हिया पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर पोस्टमार्टम करवाते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एएसपी सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। गेहूं की कटाई में विवाद का मामला है। पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दे दिए गए हैं। वहीं, गर्भपात किसी कारण से हुआ इसका परीक्षण होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें