फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राशन वितरण में अनियमितता का आरोप, कोटेदार के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-भनवापुर के अंदुआ शनिचरा गांव का मामला पूर्ति निरीक्षक ने दर्ज कराया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र व भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत अन्दुआ शनिचरा की कमल आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह की संचालिका व उचित दर विक्रेता कंचन देवी के खिलाफ राशन वितरण में अनियमितता के गंभीर आरोप लगे हैं। पूर्ति निरीक्षक दीपचंद्र ने इस मामले में डुमरियागंज थाने में कोटेदार के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

अन्दुआ शनिचरा गांव के ग्रामवासियों व कार्ड धारकों ने उपजिलाधिकारी डॉ.संजीव दीक्षित को शपथपत्र के साथ शिकायती पत्र भेजकर कोटेदार पर अंगूठा लगवाकर राशन वितरण न करने और मानक से कम राशन देने का आरोप लगाया था। इस शिकायत के आधार पर एसडीएम के निर्देश पर क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक दीपचंद्र ने जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि अधिकांश कार्डधारकों से विक्रेता ने माह दिसंबर 2024 व अप्रैल 2025 में ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाकर खाद्यान्न नहीं दिए जाने एवं जिन माहों में विक्रेता द्वारा वितरण किया गया है। उन माहों में निर्धारित मात्रा से कम मात्रा में खाद्यान्न का वितरण किए जाने जैसी अनियमितताओं के लगे आरोप की पुष्टि हुई। जांच के दौरान ग्रामीणों ने पुष्टि किया कि उन्हें राशन नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्ड धारकों से अंगूठा तो लगवाया गया था, लेकिन राशन वितरण नहीं किया गया। इस संबंध में क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक दीपचंद्र ने बताया कि जांच के बाद उच्चाधिकारियों से अनुमोदन लेकर संचालिका के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें