फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पीटकर हत्या का आरोप, पीएम रिपोर्ट में नहीं आई चोट

विज्ञापन
मिश्रौलिया क्षेत्र के गायघाट में घटना स्थल पर रोते-बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में बकरी के गेहूं खा लेने के विवाद में पीटकर वृद्ध की हत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है।
मृतका की पत्नी ने पड़ोस की ही मां और दो बेटियों पर डंडे से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे उसकी मौत हुई हो। मौत की असल वजह जानने के लिए पुलिस ने विसरा जांच के लिए भेज दिया। वहीं, शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मां और बेटी का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम पंचायत गायघाट में सोमवार को छत पर बकरी चले जाने और गेहूं खा लेने को लेकर विवाद हो गया था। इसमें मां एवं उसकी दो बेटी द्वारा लाठी-डंडे से की गई पिटाई से झिनकू निषाद (55) की मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी तौली देवी ने मुकदमी और उसकी दाे बेटियों पर घर पर चढ़कर लाठी-डंडे से पीटकर पति की हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

साथ ही शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान आदि न मिलने के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई शुरु करने के इंतजार में थी। कारण मौत की वजह स्पष्ट नहीं दिख रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।
ए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें