मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से अधिवक्ता नाराज
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के जखोली निवासी गांव अधिवक्ता रमन श्रीवास्तव के परिजन के साथ 26 अप्रैल की रात में हुई मारपीट की घटना में शामिल आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से अधिवक्ता नाराज हो गए। बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं ने शनिवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहकर अपना विरोध जताया और हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
बार एसोसिएशन डुमरियागंज के उपाध्यक्ष शिव शंकर चतुर्वेदी की अगुवाई में आयोजित बैठक में संगठन के महामंत्री आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि बार एसोसिएशन के अधिवक्ता रमन श्रीवास्तव व उनके परिजन के साथ 26 अप्रैल को घटित मारपीट और जानलेवा हमले को अंजाम देने वाले आरोपी अभी तक खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है।
पुलिस की इस निष्क्रियता को लेकर बार एसोसिएशन शनिवार से सोमवार तक तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार करके विरोध जताएंगे। इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, बालमुकुंद श्रीवास्तव, कृष्णमोहन श्रीवास्तव, चंद्रकिशोर सिंह, सरस श्रीवास्तव, अवधबिहारी सिंह, सुल्तान मेहंदी, अंकित श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, मनोज मौर्य, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।