फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

विज्ञापन
शहर के स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटवाते एसडीएम प्रदीप यादव। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
विज्ञापन

स्टेशन रोड पर सवा सौ दुकानदारों के कब्जे हटाए गए
एसडीएम, सीओ की अगुवाई में हुई कार्रवाई
सिद्धार्थनगर। अतिक्रमण से सकरे हो गए स्टेशन रोड के रेलवे भूमि को खाली कराने के लिए रविवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। सिद्धार्थ तिराहे से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाने का अभियान बुद्ध विद्या पीठ डिग्री कॉलेज तक चला। इसमें सवा सौ से अधिक दुकानों एवं मकानों के सामने से अतिक्रमण हटाया गया।
रेलवे स्टेशन, रोडवेज एवं डिग्री कॉलेज समेत सोहांस और लोटन तक जाने वाला स्टेशन रोड अतिक्रमण से सकरा हो गया है। यह मार्ग रेलवे की भूमि में है, जिसके उत्तर तरफ लोगों के मकान एवं दुकान हैं। आरोप है कि लोगों ने दुकान एवं मकान के सामने अतिक्रमण कर रखा था। इस मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। सुबह एवं शाम को लोग जाम में बहुत देर तक फंसे रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह से सिद्धार्थ तिराहे से शुरू हुए अभियान में तीन बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया। इसमें दुकानों के सामने लगे टीनशेड, फर्श व सीढ़ी आदि तोड़कर ध्वस्त कर दिया गया। स्थानीय निवासी रामशंकर, जयप्रकाश और राहुल का कहना है कि शहर में अतिक्रमण हटाने से जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। किसी जरूरी कार्य से घर से निकलने पर जाम में फंसने से बहुत दिक्कत होती है। गर्मी, ठंड एवं बारिश के समय जाम में फंसने से और भी समस्या होती है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एसडीएम प्रदीप यादव, सीओ प्रदीप यादव, एसओ तहसीलदार सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें