फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डुमरियागंज से दिल्ली के लिए चलेगी रोडवेज की अतिरिक्त बस

Sun, 17 Mar 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। रंगों का पर्व होली मनाने के लिए लखनऊ, दिल्ली आने-जाने वालों के लिए परिवहन निगम ने होली पर सौगात देने का एलान किया है। 20 मार्च से संध्याकालीन बस सेवा डुमरियागंज, बस्ती, फैजाबाद लखनऊ होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। इससे लखनऊ दिल्ली जाने वालों को आसानी होगी।
विज्ञापन

होली को लेकर लखनऊ दिल्ली की ट्रेनों में इस समय लंबी रिजर्वेशन की वेटिंग और भीड़ होने के चलते लोगों को मंजिल का सफर तय करने में दिक्कत हो रही थी। यात्रियों की समस्या को देखते हुए परिवहन निगम ने सिद्धार्थनगर डिपो की डुमरियागंज से वाया बस्ती फैजाबाद लखनऊ दिल्ली के लिए 20 मार्च से शाम 7 बजे से बस का संचालन शुरू किया है। जिससे होली पर लोगों को सफर करने में सुविधा रहेगी। अभी तक परिवहन निगम की बस्ती बढ़नी दिल्ली के लिए दो बस डुमरियागंज मंदिर चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को निकल जाती थी। काफी संख्या में लोग बस स्टेशन पर बस का इंतजार करते रह जाते थे। यात्रियों की समस्या से कई लोगों ने एआरएम परिवहन सिद्धार्थनगर को अवगत कराया था। समस्या को देखते हुए 20 मार्च से डुमरियागंज से बस्ती, फैजाबाद, लखनऊ वाया दिल्ली के लिए परिवहन निगम की नई बस सेवा शुरू करने का कार्यक्रम प्रस्तावित किया है।
होली के त्योहार के दौरान यात्रियों को अपने घर शहर पहुंचने में कोई दिक्कत ना हो इसको लेकर कई रूट पर अतिरिक्त बसें चलवाई जा रही हैं। डुमरियागंज से बस्ती, फैजाबाद, लखनऊ वाया दिल्ली के लिए 20 मार्च शाम 7 बजे से परिवहन निगम की नई बस का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विजय कुमार गंगवार, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें