फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों में किसी प्रकार का विघ्न डालने वाले पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों में किसी प्रकार का विघ्न डालने वाले पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

शोहरतगढ़। स्थानीय थाना परिसर में चैत्र नवरात्र व रामनवमी पर्व को लेकर मंगलवार को सीओ हरिश्चंद्र की अगुवाई में पीस कमेटी बैठक हुई। इसमें शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की गई।
सीओ हरिश्चंद्र ने कहा कि दो अप्रैल से चैत्र नवरात्र पर्व की शुरुआत हो रही है। पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत होती है। त्योहारों में किसी प्रकार का विघ्न डालने वाले लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई भी की जाएगी। थानाध्यक्ष जय प्रकाश दुबे ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी निर्धारित रास्तों से शोभायात्रा निकाली जाएगी। सुरक्षा की दृष्टिकोण से शोहरतगढ़ पुलिस हमेशा तत्पर रहेगी। साथ ही कहा कि पर्व के दौरान मीट आदि की दुकान बंद कराएगी जाएंगी। आगामी नवरात्र पर्व पर चार अप्रैल से छह अप्रैल तक भिरंडा माता स्थान पर जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिस पर शोहरतगढ़ पुलिस की नजर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिरीक्षक व कस्बा प्रभारी रविकांत मणि त्रिपाठी, सांसद प्रभारी सूर्य प्रकाश पांडेय, वरिष्ठ नेता किशोरी लाल गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र कौशल, सभासद मनोज गुप्ता ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान से सभासद संजीव जायसवाल, मंदिर कमेटी अध्यक्ष गौड़ जी, अनूप कसौधन, रविंद्र कुमार, रामसेवक गुप्ता, राजकुमार मोदनवाल, अमित, उमेश कुमार अग्रहरि, कौशल कुमार, दिलीप वर्मा, राजेंद्र कुमार, महेश कुमार, अब्दुल वाहिद, अनिल कुमार सिंघानिया, रामदेव यादव, विनोद कुमार शर्मा, आदित्य यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें