फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटरों पर चला पुलिस का स्पेशल अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटरों पर चला पुलिस का स्पेशल अभियान
विज्ञापन

- एएसपी और सीओ की अगुवाई में मोहाना थाना क्षेत्र के गोपीजोत गांव में हिस्ट्रीशीटरों घर पुलिस ने दी दबिश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अपराधियों पर अंकुश लगाने पर अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस एक्शन मोड में हैं। बृहस्पतिवार देर शाम एएसपी के अगुवाई में पुलिस टीम ने मोहाना थाना क्षेत्र के गोपीजोत गांव में छह थानों की फोर्स के साथ चिह्नित अपराधियों के घर दबिश दी। इस दौरान कोई घर पर नहीं मिला। मगर उनके घर से चाकू बरामद किया गया।
मोहाना थाना क्षेत्र का गोपीजोत गांव पशु तस्करी, चोरी, डकैती जैसे अपराधियों को चिह्नित किया गया है। यहां के कई अपराधी जेल में हैं तो कई की हिस्ट्रीशीट खोलकर उनकी निगरानी की जा रही है। बृहस्पतिवार को एएसपी सुरेश चंद्र रावत, सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह सहित छह थानों की पुलिस ने गोपीजोत गांव में पहुंचे। यहां हिस्ट्रीशीटरों के घरों पर जाकर पूछताछ की। उनके बारे में जानकारी ली। इसके बाद घर की तलाशी में कई स्थानों से चाकू बरामद किए। वहीं, बड़े अपराधियों में शुमार भगवानपुर गांव निवासी राजू इस्माइल के घर भी पुलिस टीम गई। उसके लोकेशन के बारे में जानकारी ली। पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ अपराधी गांव में है जो किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं, इसलिए चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग अभियान में थानाध्यक्ष मोहाना जय प्रकाश दुबे, थानाध्यक्ष लोटन अभिमन्यु सिंह, थानाध्यक्ष कपिलवस्तु महेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सदर केडी सिंह, थानाध्यक्ष हो उसका अजय कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी जीवन तिवारी और महिला पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें