फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से हमले के दो आरोपित पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
चाकू से हमले के दो आरोपित पकड़े गए
विज्ञापन

शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के महमुदवा ग्रांट गांव में बृहस्पतिवार रात को गैस सिलिंडर चोरी के मामले में चाकूबाजी के दो आरोपितों को शनिवार सुबह शोहरतगढ़ पुलिस ने बानगंगा के आगे टोल प्लाजा से पकड़ लिया। पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ जय प्रकाश दुबे ने बताया कि महमुदवा ग्रांट गांव में सिलिंडर चोरी के मामले में सद्दाम और महबूब में कहासुनी हुई। उसी बीच सद्दाम ने महबूब पर चाकू चला दिया। महबूब का दायां हाथ, पेट और सीने के पास चाकू से जख्म हो गया था। पीड़ित के भाई जाकिर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सद्दाम और फैसल उर्फ बुद्धू की तलाश पुलिस टीम कर रही थी। शनिवार को सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपित टोल प्लाजा के पास हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं। मौके पर पुलिस टीम वहां पहुंच गई और दोनों आरोपितों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें