फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

मिश्रौलिया। स्थानीय थाने की पुलिस ने किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म के आरोपित को केस दर्ज करने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही किशोरी को भी आरोपित के चंगुल से मुक्त कराकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसओ मिश्रौलिया पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 17 अक्तूबर को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया था कि उसकी नाबालिग बेटी को एक युवक अगवा कर लिया है। तहरीर के आधार आरोपित पर अपहरण, दुष्कर्म सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज करके पुलिस टीम ने छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर आरोपित को क्षेत्र के मधवापुर चौराहे उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह भागने की फिराक में था। उसके साथ पीड़ित किशोरी भी मिल गई। महिला पुलिस टीम की देखरेख में उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। आरोपित को न्यायालय से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें