फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ब्लॉक प्रमुख के पति की गाड़ी को तोड़ने का आरोप, 82 हजार नकदी भी छीनी

Sun, 08 Jun 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ ब्लॉक प्रमुख के पति राजेश कुमार मिश्र की गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने के साथ 82 हजार रुपये निकाल लेने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार रात सदर क्षेत्र के बड़गो गांव में हुआ है। राजेश ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के टोला मल्हा निवासी राजेश कुमार मिश्र की पत्नी नौगढ़ ब्लॉक के प्रमुख हैं। वह उनके प्रतिनिधि हैं। राजेश मिश्र के मुताबिक, शनिवार रात वह सदर क्षेत्र के बड़गो गांव में बरात में गए थे। उसके साथ तीन अन्य लोग भी थे।
आरोप है कि गांव के बाहर तकरीबन 500 मीटर पहले ही सड़क पर छह से अधिक लोग खड़े थे। सड़क से हटने के लिए हाॅर्न बजाने लगे। इसी पर आक्रोशित होकर वे लोग गाली देते हुए मारपीट पर अमाद हो गए।
विज्ञापन

राजेश के मुताबिक, सभी लाठी-डंडे से गाड़ी पीटने लगे और गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर उसमें रखे 82 हजार रुपये निकाल लिए। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सभी लोग नशे में थे। पीड़ित ने सदर पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत पत्र मिला है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें