फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
विज्ञापन

शोहरतगढ़। स्थानीय थाने की पुलिस ने चोरी करने के आरोपी को बुधवार को नीबी दोहनी के उपनिबंधक कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से बैट्री, पहिया उठाने वाला जैक व चाकू बरामद किया गया। पूछताछ करने के बाद उसको न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ जयप्रकाश दुबे ने बताया कि नीबी दोहनी निवासी धीरज गुप्ता ने सोमवार को तहरीर देकर बताया था कि उनके मिनी ट्रक से एक बैट्री व पहिया उठाने वाले जैक की चोरी हो गई है। उसी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम जांच कर रही थी। बुधवार सुबह गश्त पर निकली पुलिस टीम ने नीबी दोहनी उप निबंधक कार्यालय के पास एक युवक को बोरे में कुछ सामान लेकर खुनुवां में नेपाल सीमा की ओर जाने के लिए वाहन का इंतजार करते हुए देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदेह होने पर पुलिस टीम उससे पूछताछ करने लगी। बोरे की तलाशी ली गई तो बैट्री, जैक व चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आलोक उर्फ आलू निवासी नीबीदोहनी थाना शोहरतगढ़ बताया। पुलिस का दावा है कि वह पेशेवर चोर है। उसने बैट्री सहित अन्य सामान की कई बार चोरी की है। वह कई बार जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें