फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। किशोरी को अगवा करके दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपित को खेसरहा पुलिस ने बुधवार सुबह पकड़ लिया। पूछताछ करने के बाद उसको न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
खेसरहा के प्रभारी थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक व्यक्ति ने लगभग 15 दिन पूर्व शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग पुत्री को उसके गांव का ही युवक अगवा कर ले गया है। तहरीर के आधार पर आरोपित पर अपहरण सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच किशोरी मिल गई थी। महिला पुलिस टीम की देखरेख में उसका मेडिकल कराया गया। दुष्कर्म की पुष्टि हुई। उसके बाद दर्ज केस में दुष्कर्म के आरोप की भी धारा बढ़ा दी गई। बुधवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित क्षेत्र के एक गांव के पास मौजूद है। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें