क्रांतिकारियों के बारे में बच्चों ने ली जानकारी
राजकीय बौद्ध संग्रहालय पिपरहवा में आयोजित हुआ कार्यक्रम
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। आजादी का अमृत महोत्सव एवं चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव के तहत राजकीय बौद्ध संग्रहालय पिपरहवा की ओर से रविवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं में पं. राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां व रोशन सिंह के प्रति जागरुकता उत्पन्न करने के लिए क्रांतिकारियों की भूमिका विषयक निबंध प्रतियोगिता कराई गई।
9 से 10 तक के छात्र-छात्राओं की राजकीय बौद्ध संग्रहालय पिपरहा में आयोजित कराई गई प्रतियोगिता में मॉडर्न पब्लिक स्कूल अलीगढ़वा एवं गौतम बुद्ध बाल विद्या मंदिर अलीगढ़वा आदि विद्यालयों के 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने स्वतंत्रता आंदोलन में क्रांतिकारियों की भूमिका पर निबंध लिखे। निर्णायक मंडल ने चार प्रतिभागियों का चयन किया। शादाब आलम प्रथम, निर्मला गौतम द्वितीय, विश्वनाथ पाठक तृतीय एवं रचना पाठक को सांत्वना पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र दिया गया।
मुख्य अतिथि बुद्ध विद्या पीठ इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य प्रकाश चंद पटेल ने चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप दीवार घड़ी एवं प्रमाणपत्र वितरित किया। उन्होंने कहा कि निबंध जैसी प्रतिभागियों से लेखन शैली एवं भाषा का विकास होता है। कार्यक्रम का संचालन रामानंद प्रजापति ने किया। इस दौरान जय प्रकाश गुप्ता, अजय कुमार जायसवाल, दिलीप पांडेय, शिव कुमार, श्रीकृष्ण, अनिल कुमार पांडेय, सुनील चौधरी, प्रमोद चौधरी, कैलाश, विनय सैनी, धीरेंद्र चौधरी, कमलेश आदि मौजूद रहे।