फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बीच-बचाव करने पहुंचे युवक को लाठी-डंडों से पीटा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा ट्यूबवेल चौराहे के पास मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंचे युवक को चार लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया। मझारी निवासी पंकज कुमार बयारा चौराहे पर पान लेने गए थे। आरोप है कि वहां सागररौजा निवासी राजू गौतम के साथ चार लोग मारपीट कर रहे थे। पंकज बीच-बचाव कर राजू को बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटने लगे। पिटाई से पंकज के सिर, हाथ-पैर और कंधे पर चोटें आईं। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया और बेवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। पीड़ित के परिजनों ने भवानीगंज थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के मुताबिक, मारपीट करने वाले चारों लोग चकचई गांव के निवासी हैं। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है और आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पीड़ित को थाने बुलाया गया है, लेकिन वह अभी नहीं पहुंचा है। उसके थाने आने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें