तुलसियापुर। गोल्हौरा थानाक्षेत्र के सेहरी में एक मई को कार व बाइक की टक्कर में घायल अनिल मौर्य (20) की गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। गोरखपुर पुलिस ने पीएम के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया। परिवार के बड़े लड़के की मौत की सूचना पर पूरा परिवार में मातम छा गया है।
जानकारी के अनुसार, एक मई को शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बनरही का रहने वाला अनिल मौर्य (20) पुत्र गोमती प्रसाद की गोल्हौरा थाना क्षेत्र के सेहरी में उसकी बाइक की कार से टक्कर हो गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे जिला मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया गया।