फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश

विज्ञापन
रूखशाना (फाइल फोटो ) - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश
विज्ञापन

मृतका की भाभी की तहरीर पर पति सहित तीन पर दहेज हत्या का केस दर्ज
सदर थाना क्षेत्र के सुखराजपुर गांव का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के सुखराजपुर गांव में गुरुवार की सुबह बरामदे में फंदे से लटकती हुई एक विवाहिता की लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतका की भाभी की तहरीर पर पुलिस पति, सास व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी गई है।
विज्ञापन

कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के चकईजोत गांव निवासी रुखसाना (20) की शादी सदर थाना क्षेत्र के सुखराजपुर गांव निवासी बुखरान के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह बरामदे में संदिग्ध हाल में रुखसाना की लाश छत की कुंडी से फंदे के सहारे लटकती हुई मिली। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुरानी नौगढ़ चौकी की पुलिस को दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज राजेश कुमार शुक्ला टीम के साथ गांव पहुंचे। इसके बाद शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही मायके वालों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मृतका के परिवार के किसी अन्य सदस्य के न होने के कारण उसकी भाभी ने चौकी पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज पुरानी नौगढ़ राजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि मृतका की भाभी की तहरीर पर पति, सास व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है। शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें