सिद्धार्थनगर। जिला स्टेडियम में चल रहे सिद्धार्थ लेदर बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन संतकबीर नगर और गोंडा के बीच मैच खेला गया। इसमें गोंडा ने आठ विकेट से जीत हासिल कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
टास जीतकर संतकबीर नगर ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। विकास सिंह ने 29, सूरज ने 10 रन जोड़े। इन दोनों के आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। पूरी टीम 78 रन पर आल आउट हो गई। गोंडा के राकी सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 15 रन देकर चार विकेट झटके। इसके अलावा नवनीत और जावेद ने तीन-तीन विकेट चटकाएं।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गोंडा की तरफ से चित्रांश ने नाबाद 33, आकाश ने 14 और प्रज्ज्वल ने नाबाद पांच रन बनाए। टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज कर अंतिम आठ में जगह बनाई। मैन ऑफ द मैच गोंडा के गेंदबाज रॉकी सिंह रहे।
मैच से पहले सदर विधायक विजय पासवान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्तकर उनकी हौसला आफजाई की। बता दें कि प्रतियोगिता उद्घाटन मुकाबला शनिवार को सिद्धार्थनगर और बस्ती के बीच खेला गया था। इसका शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष जमील सिद्दीकी ने की।