फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने ब्लॉक ऑफिस पर ताला डाला

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। भारतीय किसान यूनियन ने उसका ब्लॉक कार्यालय पर शुक्रवार को मासिक पंचायत लगाई। अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर आधे घंटे तक ब्लॉक कार्यालय पर तालाबंदी करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में बीडीओ के आश्वासन पर किसान माने।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष पटेश्वरी प्रसाद चौधरी ने कहा कि उसका बाजार क्षेत्र में मनरेगा के तहत कहां-कहां कार्य कराए गए हैं, उसकी सूची उपलब्ध कराई जाए। कार्डधारकों को चीनी और राशन उपलब्ध कराया जाए। इस मामले में क्षेत्र के कोटेदार लापरवाही बरत रहे हैं। नगर पंचायत उसका बाजार में अब तक कितना धन खर्च किया गया, उसकी सूची उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा नगर पंचायत कार्यालय में लिपिक अवधराम 28 फरवरी को ही सेवानिवृत्त हो गए हैं। वह पेंशन ले रहे हैं। किस आधार पर उनसे सेवा ली जा रही है। उन्हें फिर से लिपिक पद का चार्ज कैसे दिया गया है, इस मामले में जांच करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर भाकियू सड़क पर उतरकर नगर पंचायत उसका के खिलाफ आंदोलन करेगी। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि रुचि नहीं ले रहे हैं। इसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा 13 मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ता ज्ञापन देना चाहते थे, लेकिन किसी अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने आधे घंटे तक तालाबंदी की। इस वजह से बीडीओ राजपति को बाहर ही रहना पड़ा।
किसी तरह मान मनौव्वल के बाद किसानों ने बीडीओ को ज्ञापन दिया। इस दौरान पंचायत में नरसिंह पांडेय, पटेश्वरी प्रसाद चौधरी, प्रदीप कुमार पांडेय, इंद्रजीत यादव, शंभू प्रसाद साहनी और कपिलदेव मणि त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें