फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Thu, 15 May 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज/इटवा। करहिया पुल के पास ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से उस पर काम करने वाले मजदूर की मौत हो गई। पत्नी ने ट्रैक्टर चालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

इटवा क्षेत्र के मुड़िया शिवदत्त गांव निवासी रामसंवारे अब्दुल करीम के ट्रैक्टर ट्राली पर मजदूरी का काम करता था। मंगलवार देर शाम करीब सात बजे वह करहिया पुल के पास खड़ा होकर ट्रैक्टर ट्राली का इंतजार कर रहा था। उसी समय अब्दुल करीम ट्रैक्टर लेकर पहुंचा। तेज रफ्तार के चलते वह ट्रैक्टर पर नियंत्रण नहीं रख सका। ट्रैक्टर ट्राली रामसंवारे के ऊपर चढ़ गई। हादसा देख आसपास के लोग फौरन ही घायल रामसंवारे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा ले गए। वहां डॉक्टर ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में ही रामसंवारे ने दम तोड़ दिया। पति के मौत की जानकारी होते पर पत्नी रम्पाती ने थाने में तहरीर देकर अब्दुल करीम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उसने हत्या का आरोप लगाया है।
इस संबंध में इटवा एसओ गोपाल स्वरूप वाजपेई ने कहा कि तहरीर मिली है। अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वैसे रामसंवारे के ऊपर ट्रैक्टर नहीं चढ़ा था बल्कि ट्राली पलटने से वह उसकी चपेट मेें आ गया। ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

युवक को टक्कर मारने के बाद जीप पेड़ से टकराई, दो घायल
डुमरियागंज। शादी में शामिल होने जा रहे साइकिल सवार युवक को पीछे से जीप चालक ने टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित जीप पेड़ से टकरा गई। डुमरियागंज क्षेत्र के सेखुई निवासी हृदयराम बुधवार अपराह्न करीब 3:30 बजे साइकिल से डुमरियागंज अपने रिश्तेदार के यहां शादी में जा रहा था। परसा चौराहे के पास पीछे से तेज रफ्तार जीप ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह कई फिट दूर जा गिरा। हादसे में हृदयराम के सिर व रीढ़ की हड्डी मेें गंभीर चोट लगी। वहीं टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित जीप पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना देख आसपास के लोग हृदयराम को निजी क्लीनिक पर ले आए। जीप चालक को भी लोग अपने साथ अस्पताल तक लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें