फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस, भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना दिया

Fri, 24 Jan 2014 05:45 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। स्थानीय तहसील में तैनात एक कर्मचारी द्वारा कांग्रेसी कार्यकर्ता से बदतमीजी करने पर आक्रोशित होकर कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेसी नेता देवेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि तहसील परिसर में व्याप्त भ्रष्टाचार और कर्मचारियों के अभद्र व्यवहार से लोग असंतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि इस तहसील के अंदर और बाहर दलालों का जमावड़ा लगा रहता है। बिना सुविधा शुल्क के छात्रों और क्षेत्र के काश्तकारों का कोई कार्य नहीं होता। जिस पर अंकुश लगाने के लिए बार-बार कई बार शिकायत की गई। जिस पर भ्रष्टाचार में लिप्त एक बाबू ने कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता घिसई पर हमला बोल दिया। जो लोकतंत्र का अपमान है। जिसको हम कार्यकर्ता कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर इस बाबू पर कार्रवाई नहीं हुई तो हम लोग न्याय के लिए अनिश्चितकालीन धरना देने को बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। एसडीएम शिवबहादुर सिंह ने समझा-बुझाकर धरने को समाप्त करवाया। जिस दौरान कांग्रेसी नेता ने ज्ञापन देकर तहसील के एक कर्मचारी पर कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध में एसडीएम शिवबहादुर सिंह से कई बार संपर्क करने पर फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बता रहा था। इस दौरान स्वयंवर चौधरी, अकबाल, गुधुन पाल, अनिल पासवान, प्रमोद उपाध्याय, दीनदयाल गुप्ता, भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष फागू गुप्ता, बालगोविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें